सपनो की तितली ....

तितली तितली एक की तितली।
बाहर जाती घर में आती।
वह मुझे दिखी ।
सुंदर पंख , रंग गुलाबी।
उसमें दिखी मोर की छवि।

कितनी थी प्यारी ,
मोर से भी न्यारी ।
पंख नीले, रंग गुलाबी ।
प्यारी प्यारी , सबसे प्यारी ।
मैंने देखी तितली एक प्यारी ।

तितली तितली एक थी तितली।
मैंने देखी बड़ी सी तितली।
आंखें नीली ,पंख नीले।
रंग गुलाबी ,फूल पर खिले।

वह थी ऐसी,
परी के जैसी ।
गुलाब के फूल पर ,
गुलाब के जैसी ।
मेरी प्यारी एक थी तितली।
मैंने देखी एक थी तितली।
मैंने देखी सपनों की तितली।

एक थी तितली,
बड़ी ही प्यारी।
वह थी तितली,
सबकी दुलारी ।

तितली तितली एक थी तितली।
घर में आती ,बाहर जाती।
वह मुझे दिखी, वह थी तितली।
मेरी प्यारी एक थी तितली।
मेरी प्यारी सपनों की तितली।
                         -  nikhil kusale 

टिप्पणियाँ